सेक्स और गर्भनिरोधन के बारे में अपने युवा बच्चों से किस प्रकार से बातचीत करें, माता-पिता के लिए टिप्स

सेक्स और गर्भनिरोधन के बारे में अपने युवा बच्चों से किस प्रकार से बातचीत करें, माता-पिता के लिए टिप्स

बच्चे तेजी से बढ़ते हैं। युवावस्था या प्यूबर्टी के साथ शरीर में बहुत से परिवर्तन आते हैं, वे अपने शरीर के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं और सेक्स, जी हां सेक्स के बारे में उनकी उत्सुकता बढ़ जाती है। आपको उनके साथ सेक्स जैसे विषय पर चर्चा करना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन सेक्स और संबंध के मामले में आपका रवैया आपकी सोच से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता है : इस विषय पर आपके बच्चों को अक्सर आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती है।
युवावस्था से ही शुरुआत करना महत्वपूर्ण है – यहां तक की किशोरावस्था के शुरू होने से काफी पहले ही इसकी शुरूआत हो जानी चाहिए। प्यार और सेक्स जैसे विषयों से संबंधित सार्थक वार्तालाप करें। लिंग पहचान पर चर्चा करें। उनसे यौन संबंधों से पहले सहमति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करें, जैसे कि साथी की सहजता सुनिश्चित करने के लिए “संबंध बनाने के लिए आपके साथी की उत्साह से की गई हां आवश्यक है”।

चाहे आपके बच्चे कितनी भी शर्मिंगदी या बड़बोलापन दिखाए (या!) महसूस करें, ये वार्तालाप उनकी किशोरावस्था तक बहुत आवश्यक होते हैं। सेक्स को एक स्वस्थ तरीके से करना बहुत आवश्यक होता है : इस तरीके से कि महिला और पुरुष दोनों को इसमें आनंद आए, और आपके तथा आपके साथी के बीच पूरी अंतरंगता रहे, साथ ही आप इसका आनंद भी लें।

और यहां पर प्रश्न खड़ा होता है सुरक्षित सेक्स का। हमें उन्हें यह भी याद दिलाना होगा कि सेक्स के कारण अनचाही गर्भावस्था और यौन संचरित रोगों का खतरा भी बना रहता है। उनके लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि अपने आप को सुरक्षित कैसे रखें और उनके लिए उपयुक्त गर्भनिरोधक विधियां कौन-कौन सी है।

तो चलिए, इस बारे में बात करते हैं!

चूंकि कंडोम के अलावा भी बहुत से विकल्प हैं, इसलिए हमने एक लिस्ट बनाने का निर्णय लिया है ताकि वे एक सूचित निर्णय ले सकें।

किशोर यौन जीवन विकल्पों का सम्मान करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए टिप्स

वे कितनी बार सेक्स करते हैं?

कृपया अपने बच्चों से यह सवाल न करें! लेकिन उन्हें यह जरूर बताएं उनके लिए बहुत सी विधियां उपलब्ध हैं, कुछ विधियां एक बार इस्तेमाल करने के लिए है जबकि दूसरी दशकों तक प्रभावी रहती है।

जो लोग कभी कभार ही यौन संबंधों में लिप्त होते हैं, उनके लिए हम पुरुष और महिला कंडोम की सलाह देते हैं। लंबे समय तक संबंध में रहने वालों लोगों के लिए (जहां दोनों पक्षों का यौन संचरित रोगों के लिए परीक्षण किया गया है), महिलाएं मुंह से ली जाने वाली गर्भनिरोधक गोली या तीन महीने के इंजेक्शन का उपयोग कर सकती हैं, और यदि वे याद रखने के झंझट में नहीं पड़ना चाहती हैं, तो वे आई.यू.डी. या इंप्लांट का विकल्प चुन सकती हैं जो सालों साल सुरक्षा प्रदान करते हैं।

हार्मोन वाली विधियों से डर लगता है?

गर्भनिरोधन के लिए बहुत से हार्मोन वाले विकल्प उपलब्ध हैं और ये हर महिला के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। इसके अलावा अन्य गैर-हार्मोनल गर्भनिरोधन विकल्प भी उपलब्ध हैं। प्रत्येक शरीर अलग होता है, यही कारण है कि यदि आप लंबे समय तक चलने वाली गर्भनिरोधन विधियों की तलाश में हैं तो आपको एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्यक कर लेना चाहिए। कुछ चिकित्सक युवा महिलाओं को सभी विकल्पों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करवाते हैं, इसलिए चिकित्सक से मिलने से पहले इस बारे में कुछ सामान्य जानकारियां हासिल कर लेना सही रहता है – विशेष रूप से गैर-हार्मोनल आई.यू.डी. जैसे तरीकों के बारे में।

तो हमारे पास केवल गोली, इंप्लांट और गैर-हार्मोनल आई.यू.डी. के ही विकल्प हैं?

और भी तरीके हैं, हां! महिलाओं के लिए प्रजनन जागरूकता और पुरुषों के लिए निकासी हमेशा एक विकल्प रहता है। बस अपने बेटों और बेटियों को बताएं कि ये गर्भावस्था और यौन संचरित रोगों की रोकथाम की गारंटी नहीं देते हैं।

और यदि वे सेक्स न करना चुनते हैं?

तो सुनिश्चित करें कि उन्हें पता है कि “अभी नहीं!” का विकल्प हमेशा उनके लिए खुला है, खास तौर पर यदि वे तैयार नहीं हैं या अपने साथी के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे हैं तो वे मना कर सकते हैं। और यहां पर संबंधों से पहले सहमति, साथी दवाब और सेक्स के लिए तैयार होने जैसे प्रश्न सामने आते हैं।

अंत में एक और महत्वपूर्ण बात: गोपनीयता

सेक्स से जुड़ी सभी वर्जनाओं, उसके अभ्यास और यौन शिक्षा की पहुंच को देखते हुए, देश और संदर्भ के आधार पर, न केवल स्वास्थ्य पेशेवरों, स्कूल के शिक्षकों, माता-पिता और ट्यूटर्स यौन द्वारा यौन विषयों पर बातचीत करते समय कुछ संकोच का अनुभव किया जाएगा, बल्कि किशोरों को भी इस विषय पर खुलकर वार्तालाप करने में कुछ समय लगेगा।

बस उनका सम्मान करें, उनके राज को राज बनाए रखें और उनके बारे में राय न कायम करें।

हम, findmymethod.org पर आपके बच्चों और आपके लिए गर्भनिरोधन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं।

सेसी और मिशेल यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिवक्ता हैं findmymethod.org पर काम करने का आनंद लेते हैं


References: